By: एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | Updated at : 21 Nov 2018 07:14 PM (IST)
नई दिल्ली: करीना कपूर अब जल्द एक रेडियो जॉकी के तौर पर भी नजर आएंगी. करीना एफएम चैनल इश्क 104.8 FM पर What Women Want नामक कार्यक्रम को होस्ट करेंगी, जो महिलाओं की ख़्वाबों और ख़्वाहिशों और उनसे संबंधित तमाम तरह के स्टीरियोटाइप्स को तोड़ने पर केंद्रित होगा और जिसमें अलग-अलग क्षेत्रों में मुकाम हासिल कर चुकी महिलाओं को भी ख़ास मेहमान के तौर पर बुलाया जायेगा.
करीना कल इस चैनल के लॉन्च पर पहुंचीं. इस मौके पर करीना ने इस शो से जुड़ने की वजहों के बारे में बात की और कहा कि कैसे बदलते वक्त के साथ साथ महिलाओं के प्रति लोगों का नज़रिया भी बदल रहा है.

एबीपी ने जब करीना से पूछा कि टीवी के आने और छाने के तौर से पहले वो कभी रेडियो सुना करती थीं तो उन्होंने कहा कि अमीन सयानी उनके पसंदीदा रेडियो शख़्सियत रहे हैं.
जब एबीपी न्यूज़ ने हाल ही में 'कॉफ़ी विद करण' में सैफ़ अली खान और सारा अली खान के साथ आने से और इसे सीजन का सबसे बढ़िया एपिसोड माने जाने के बारे में सवाल किया तो करीना ने कहा, "मैं ये यकीन से कह सकती हूं कि ये अब तक का बेस्ट एपिसोड रहा होगा क्योंकि जो गेस्ट थे - सारा और सेफ़ दोनों ब्यूटी और ब्रेन्स का डेडली कॉम्बीनेशन हैं, जो कि इस इंडस्ट्री में बेहद दुर्लभ है."

शो के अंत में मशहूर यू ट्यूब शख़्सियत शरले सेटिया ने करीना कपूर की कुछ फ़िल्मों के मशहूर गाने गाये तो मंच पर मौजूद करीना खुद को थिरकने से नहीं रोक पाईं.
यहां देखें Video
'दृश्यम 3' का दूसरे फ्राइडे भी चला जादू, 'धुरंधर 2' के बाद ये रिकॉर्ड बनाने वाली साल 2026 की बनी दूसरी फिल्म
'दृश्यम 3' दुनियाभर में 400 करोड़ के पार, बनी 2026 की बॉलीवुड की 5वीं मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
Drishyam 3 Box Office Day 8: 'दृश्यम 3' ने 8वें दिन भी मचाया धमाल, फ्राइडे को 260 करोड़ के हुई पार
बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचीं रानी मुखर्जी, धाम की दिव्यता देख हुईं भावुक
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे